top of page

General Instructions

Crown & Bridges

क्राउन ( cap ) लगाने के बाद के दिशा निर्देश

1. क्राउन लगवाने के बाद थोड़े दिन दर्द या ठंडा गर्म लग सकता है। बताई गई दर्द निवारक दवाई ले / और सेंसटिविटी कम करने वाली टूथपेस्ट लगाएं।

 

2. सुपारी, अमरूद, मक्का, मूंगफली, मांसाहारी भोजन ,गन्ना, दांतो पर चिपकने वाली  टॉफी, च्युइंग-गम , गजक जैसी चीजों से परहेज करें । सेब / गाजर जैसी चीजों के छोटे टुकड़ों को काट कर खाएं, बादाम भिगो कर ले । अन्यथा सिरामिक खिर सकता है और नीचे  मेटल होने की वजह से दांत काला दिखेगा *अगर आपके Zirconia /Metal free क्राउन / ब्रिज लगी है तो वह काली नहीं पड़ेगी ।

3. किसी भी तरह का पाउडर, लाल मंजन, नीम की दातुन, दांतो को सफेद करने वाले टूथपेस्ट से ब्रश ना करें । सामान्य टूथपेस्ट और नरम टूथब्रश का उपयोग करें।

4. नियमित मसूड़ों की मालिश करें, सरसों के तेल या बताई गई जैल ( Dentogel gum paint ) से ।

5. डेंटल क्राउन (cap) निकलने के कुछ आम कारण  नीचे दी गई हैं :

*चिपचिपा या बहुत सख़्त खाना
   टॉफ़ी, च्युइंग गम, करामेल, बर्फ, सुपारी, सख़्त मिठाई या हड्डी चबाना ।​

*दाँत में सड़न (कैविटी)
   क्राउन के नीचे दाँत खराब हो जाए तो पकड़ ढीली हो जाती है ।​

 *दाँत पीसने या भींचने की आदत (Bruxism)
   रात में दाँत पीसने से क्राउन ढीला पड़ सकता है ।​

*गलत फिटिंग या ऊँचा बाइट
   अगर क्राउन ठीक से फिट न हो या काटने में ज़्यादा दबाव पड़े 

​​​ *मसूड़ों की बीमारी
   मसूड़ों की सूजन या इंफेक्शन से सहारा कमजोर हो जाता है ।​​

​ *क्राउन पुराना होना
   कई साल पुराने क्राउन ढीले हो सकते हैं,समय के साथ क्राउन को पकड़ने वाला सीमेंट घिस या घुल सकता है ।

*​चोट या झटका लगना
   गिरने, दुर्घटना या मुँह पर चोट से ।

क्राउन निकलने पर तुरंत क्या करें


*घबराएँ नहीं

    क्राउन निकलना आम समस्या है और अक्सर इसे दोबारा लगाया जा सकता है। जितनी जल्दी हो सके clinic संपर्क करें

*क्राउन को सुरक्षित रखें

    क्राउन को रुई में लपेटकर डिब्बे में रख लें, उसे फेंकें नहीं ।

क्या न करें

    *उस तरफ से खाना न चबाएँ 

    *बहुत ठंडा या गरम न खाएँ

    *क्राउन को जबरदस्ती न दबाएँ

6. नियमित जांच करवाएं ( प्रत्येक 6 महीने में एक बार ) और किसी भी तरह की असुविधा होने पर संपर्क करें । ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए  दिए गए लिंक पर क्लिक करें  https://www.drchopradentalclinic.in/book-online या व्हाट्सएप करें 9828153307

7.आशा है आप हमारे द्वारा किए गए कार्य से संतुष्ट होंगे l हमारे कार्य की नीचे दिये गए गूगल लिंक पर अपनी राय दे और 5 स्टार रेटिंग करे l धन्यवाद l

https://g.co/kgs/A1XAdB

© Dr Chopra Dental Clinic

CONTACT US

4A, Green Nagar

Durgapura , Jaipur

Morning 10AM - 1 PM

Evening   5 PM - 8 PM

Sunday   11 AM - 1PM 

9828153307

7014363390

Call Us or Book Online

bottom of page